हर्षा रिछारिया का वायरल वीडियो, महाकुंभ में साधु संतों पर कही ये अहम बात ।News4u36

हर्षा रिछारिया का वायरल वीडियो, महाकुंभ में साधु संतों पर कही ये अहम बात

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

महाकुंभ नगर। महाकुंभ 2025 का आगाज हो चुका है और इस धार्मिक मेले में आस्था और भक्ति के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। इस दौरान हर्षा रिछारिया नाम की एक साध्वी सुर्खियों में हैं। उनकी चर्चा हर जगह हो रही है। कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं।

हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस समय प्रयागराज की पावन धरा पर हूं, जहां महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। यहां हर कोई मेरे बारे में बात कर रहा है। मैं उन सभी संतों और महात्माओं का धन्यवाद करना चाहती हूं जो इस समय मेरे साथ खड़े हैं और मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं।” हर्षा ने आगे कहा कि संत उनका ध्यान रखते हैं और उन्हें बेटी की तरह स्नेह देते हैं, जैसे एक पिता अपनी बेटी की हिफाजत करता है। उन्होंने आशीर्वाद देने वाले सभी संतों और श्रद्धालुओं का दिल से धन्यवाद किया।

हर्षा रिछारिया भोपाल की रहने वाली हैं। उनके पिता ने नौकरी छोड़ दी है और उनकी मां एक बुटीक चलाती हैं। हर्षा ने पहले मॉडलिंग और एंकरिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्हें सफलता मिली थी। लेकिन बाद में उनका मन इन चीजों से हटकर आध्यात्मिक रास्ते पर चलने का हुआ। हर्षा अब आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की शिष्या हैं। हालांकि, उन्हें निरंजनी अखाड़े से निष्कासित भी कर दिया गया है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन