June 22, 2026
दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: नक्सली डिप्टी कमांडर ने किया सरेंडर
Advertisement Banner

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़: नए साल के पहले दिन दंतेवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर हुर्रा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। हुर्रा पर तीन लाख रुपये का ईनाम था और वह लोन वर्राटू (घर वापसी अभियान) के तहत सरेंडर हुए।

पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव रॉय और सीआरपीएफ के डीआईजी राकेश कुमार की मौजूदगी में हुर्रा ने सरेंडर किया। अब उसे सरकार की तरफ से 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि और 3 साल तक मासिक 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही उसे प्रशासन से अन्य कई सुविधाएं भी मिलेंगी।

बीजापुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई: नक्सलियों की साजिश नाकाम

बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो 3 किलो वज़न के आईईडी बरामद किए। तिम्मापुर के पास शराब की बोतल में बम रखा गया था, जिसे भी नष्ट कर दिया गया।

इसके अलावा, कोबरा बटालियन की टीम ने कोण्डापल्ली और छुटवाई इलाके में भी 2 प्रेशर आईईडी बरामद किए, जिन्हें मौके पर नष्ट कर दिया गया। तिमापुर दुर्गा मंदिर के पास एक बियर की बोतल में लगाए गए आईईडी को भी केरिपु 168 की BD टीम ने निष्क्रिय कर दिया।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन