BPSC पेपर लीक होने का आरोप, छात्रों का हंगामा, मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स ।News4u36

BPSC पेपर लीक होने का आरोप, छात्रों का हंगामा, मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

पटनाःबिहार में 70वीं bpsc परीक्षा के दौरान छात्रों ने प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए बवाल मचा दिया। पटना के बापू परीक्षा भवन में यह हंगामा हुआ, जहां छात्रों ने परीक्षा के दौरान ही दावा किया कि प्रश्न पत्र वायरल हो गया है। जैसे ही यह खबर फैली, जिला प्रशासन और बीपीएससी के अधिकारी तुरंत परीक्षा केंद्र पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोपहर 1 बजे के बाद प्रश्न पत्र वायरल हुआ था, जिससे तनाव और बढ़ गया।

हंगामे को देखते हुए बीपीएससी कार्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। कुम्हरार इलाके में सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए हैं और बीपीएससी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्हें समय पर प्रश्न पत्र नहीं मिला और काफी देर तक वे परेशान रहे।

आयोग ने इसे शरारती तत्वों की करतूत बताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। कुम्हरार में स्थित बीएसईबी के बापू एग्जाम सेंटर पर छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और छात्रों को शांत करने की कोशिश कर रही है। जिलाधिकारी, डीआईजी और एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन