दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत का इस्तीफा: AAP पर गंभीर आरोप ।News4u36

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत का इस्तीफा: AAP पर गंभीर आरोप

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नई दिल्ली: दिल्ली में बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच, आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने अचानक अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

कैलाश गहलोत ने केजरीवाल को पत्र लिखकर बताई वजह

इस्तीफा देते समय गहलोत ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा और पार्टी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने यमुना नदी की बदहाली और विवादित शीशमहल को लेकर पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि उन्होंने एक विधायक और मंत्री के रूप में सेवा का मौका देने के लिए केजरीवाल को धन्यवाद भी दिया।

आप की प्रतिक्रिया: दबाव में लिया फैसला

आम आदमी पार्टी ने गहलोत के इस्तीफे पर कहा कि उनके खिलाफ ईडी और आयकर विभाग की जांच चल रही थी। पार्टी का आरोप है कि गहलोत पर बीजेपी के दबाव में आकर इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने का फैसला लिया गया।

आप नेता संजय सिंह ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि गहलोत पर ईडी और सीबीआई के जरिए दबाव बनाया गया और बीजेपी की “मोदी वाशिंग मशीन” चालू हो गई है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली चुनाव से पहले कई नेता बीजेपी में शामिल किए जाएंगे।

गहलोत ने लगाए गंभीर आरोप

गहलोत ने अपने पत्र में कहा कि पार्टी ने जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने यमुना की गंदगी और शीशमहल विवाद को लेकर पार्टी पर निशाना साधा। इस्तीफा देते हुए उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यशैली को दिल्ली के विकास में बाधक बताया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन