Jharkhand Election: शहरी इलाकों में वोटिंग कम, ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह

Jharkhand Election: बुधवार को राज्य के 15 जिलों में 43 विधानसभा सीटों के लिए पहला चरण का चुनाव शांति से पूरा हो गया। इस बार झारखंड में 66.51% मतदाताओं ने वोट डाला, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 1.21% ज्यादा है। लेकिन इस बार भी चुनाव का कोई स्पष्ट नतीजा सामने नहीं आ रहा है। शहरी क्षेत्रों में वोटिंग कम हुई, जबकि कुछ हॉट सीटों पर भारी वोटिंग देखने को मिली, जिसने राजनीतिक पार्टियों की चिंता बढ़ा दी है। खरसावां में सबसे ज्यादा 79.11% मतदान हुआ।

रांची में सबसे कम वोटिंग:
रांची विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 52.27% मतदान हुआ, यानी आधे लोग घरों से नहीं निकले। जमशेदपुर पूर्वी में 56.99% और जमशेदपुर पश्चिम में 56.53% वोटिंग हुई। हालांकि, कोल्हान क्षेत्र की कुछ सीटों पर अच्छी वोटिंग रही।

ग्रामीण क्षेत्रों में भारी मतदान:
Jharkhand Election:  कोल्हान की हॉट सीट सरायकेला पर 72.35% वोटिंग हुई, जहां चंपाई सोरेन और झामुमो के गणेश महाली के बीच मुकाबला है। पोटका में 73.30% और लोहरदगा में 73.32% वोटिंग दर्ज की गई। इन इलाकों के ग्रामीण मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान किया।

भारी वोटिंग से रुझान का अंदाजा मुश्किल:
वोटिंग पैटर्न से यह समझना मुश्किल हो रहा है कि मतदाता किसकी तरफ हैं। जगरनाथपुर में 69.84%, बहरागोड़ा में 78.20% और अन्य ग्रामीण सीटों जैसे बिशुनपुर, चाईबासा, घाटशिला, ईचागढ़, मांडर में भी अच्छा मतदान हुआ, जो शहरों की तुलना में अधिक है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन