रायपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर सख्त एक्शन: 5 छात्र सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के रायपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्रों ने जूनियर छात्रों की रैगिंग की, जिसमें कई छात्रों का सिर मुंडवा दिया गया। इस मामले की शिकायत और विरोध के बाद कॉलेज प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई की है।

रैगिंग की शिकायत पर 5 छात्र सस्पेंड


पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सेकंड ईयर के 5 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन छात्रों में अंशु जोशी, अक्षत जायसवाल, विकास टंडन, गौरव चंद्र महाली और आयुष गुप्ता शामिल हैं। अगले एक महीने तक ये छात्र कक्षाओं और क्लीनिक पोस्टिंग में भाग नहीं ले सकेंगे। एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच के बाद यह फैसला लिया है।

शिकायत के बाद प्रबंधन में मचा हड़कंप


पिछले महीने हुई रैगिंग की घटना में जूनियर छात्रों ने अपने परिजनों को इस शर्मनाक व्यवहार की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) में शिकायत की और सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी साझा की। इस शिकायत के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया और तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी से जांच करवाई गई।

आरोप सही पाए गएदिया


जांच में जूनियर छात्रों के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पांच छात्रों को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। कॉलेज डीन, डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि यह विवाद वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ था और बाद में बढ़ गया।

शर्मनाक घटनाएं: छात्रों का सिर मुंडवा दिया


सूत्रों के अनुसार, सीनियर छात्रों ने लगभग 50 से ज्यादा जूनियर छात्रों का सिर मुंडवा दिया था। इसके अलावा, जूनियर छात्रों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लड़कियों की फोटो मांगी गई और उन्हें कई नियम थोपे गए, जैसे बाल बारीक रखने, फिट कपड़े न पहनने, साधारण बैग टांगने, और स्टाइलिश जूते न पहनने जैसे आदेश दिए गए थे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन