पराली जलाई तो अब लगेगा 30,000 रुपये का जुर्माना, केंद्र सरकार ने दोगुनी की राशि ।News4u36

पराली जलाई तो अब लगेगा 30,000 रुपये का जुर्माना, केंद्र सरकार ने दोगुनी की राशि

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

दिल्ली और आसपास के राज्यों में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के बावजूद खेतों में पराली जलाने के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद, केंद्र ने पराली जलाने पर जुर्माना दोगुना कर दिया है, जिससे किसानों को 30,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा।

जुर्माना कैसे लगेगा?

2 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों पर 5,000 रुपये का जुर्माना।
2 से 5 एकड़ भूमि वाले किसानों पर 10,000 रुपये का जुर्माना।
5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों पर 30,000 रुपये का जुर्माना।
यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) अधिनियम 2021 के तहत लिया गया है, और पहले से तय जुर्माने की राशि अब दोगुनी कर दी गई है।

पराली जलाने के मामले में बढ़ोतरी


मध्य प्रदेश में पराली जलाने के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि देखी जा रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 10,000 से अधिक पराली जलाने के मामले दर्ज हुए हैं, जो पंजाब से भी ज्यादा हैं। वहीं, पंजाब में 4 नवंबर तक पराली जलाने के मामले घटकर 262 रह गए थे। 5 नवंबर को मध्य प्रदेश में एक ही दिन में 506 पराली जलाने की घटनाएं रिपोर्ट की गईं, जो पूरे देश में सबसे अधिक थीं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन