Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 15 की मौत ।News4u36

Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 15 की मौत

Mkyadu
2 Min Read

Almora Bus Accident:उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, और घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है।

जानकारी के अनुसार, यह बस नैनी डांडा से रामनगर जा रही थी और सारड बैंड के पास नदी के किनारे गिर गई। हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है, और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Almora Bus Accident: बस में 42 सीटें थीं और इसमें 35 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बाहर निकल आए, जबकि कुछ छिटक कर दूर गिर गए। घायल यात्रियों ने ही हादसे की सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है, और एसएसपी अल्मोड़ा, एसडीआरएफ और सल्ट पुलिस मौके पर पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन