पंचायत सीरीज की टीम छत्तीसगढ़ में करेगी शूटिंग CM साय ने मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

रायपुर : राजधानी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर एक खास मुलाकात हुई, जहां ‘पंचायत’ जैसी हिट सीरीज बनाने वाली टीम ने अपने नए प्रोजेक्ट ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के लिए उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुहूर्त-शॉट का क्लैप देकर इस नई यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री को टीम ने बताया कि छत्तीसगढ़ की खूबसूरती और स्थानीय माहौल ने उन्हें यहां शूटिंग के लिए आकर्षित किया। यह सीरीज राजनांदगांव के सुरम्य गांवों में फिल्माई जाएगी। मुख्यमंत्री ने पूरी टीम का स्वागत करते हुए इस सीरीज की सफलता की कामना की।

‘पंचायत’ की टीम को भा गए छत्तीसगढ़ के गांव

टीम ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक उनके सभी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग ज्यादातर मध्यप्रदेश में होती रही है। लेकिन इस बार ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की कहानी के लिए जो लोकेशन्स चाहिए थीं, उनकी खोज छत्तीसगढ़ में पूरी हुई। राजनांदगांव की प्राकृतिक खूबसूरती ने उन्हें इतनी प्रभावित किया कि यहीं पर शूटिंग करने का फैसला लिया गया। टीम को पूरा भरोसा है कि यह सीरीज भी दर्शकों के बीच ‘पंचायत’ जितनी ही लोकप्रिय होगी।

फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म निर्माण को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख फिल्म हब बनाने की दिशा में काम चल रहा है। नई फिल्म नीति के तहत यहां फिल्म निर्माताओं को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही फिल्म सिटी की स्थापना की योजना पर भी काम हो रहा है। इससे स्थानीय कलाकारों को बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

छत्तीसगढ़ के कलाकारों को मिलेगा मौका

टीम ने बताया कि ‘ग्राम-चिकित्सालय’ में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को भी अभिनय का मौका मिलेगा। थिएटर से जुड़े और स्थानीय प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें इस सीरीज में शामिल किया गया है। लगभग एक महीने तक चलने वाली इस शूटिंग में स्थानीय लोग भी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लेंगे।

इस खास मौके पर संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, टीवीएफ के संस्थापक अरुणाभ कुमार, निर्देशक दीपक मिश्रा, और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गणेश शेट्टी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन