महाराष्ट्र चुनावः कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की रेस में कांग्रेस ने जोरदार एंट्री मारी है। शनिवार को पार्टी ने पहले 23 और फिर 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जिससे अब तक कुल 87 उम्मीदवार मैदान में उतारे जा चुके हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणिक राव ठाकरे को दिग्रस से, आसिफ जकारिया को वांद्रे पूर्व से, और सचिन सावंत को अंधेरी पश्चिम से टिकट मिला है।

मालेगांव मध्य की सीट पर एजाज बेग को मौका दिया गया, जो समाजवादी पार्टी भी चाह रही थी। दूसरी सूची में 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित हुए, जिसमें जालना से विधायक कैलाश गोरंट्याल और सुनील केदार की पत्नी अनुजा का नाम प्रमुख रहा। सुनील केदार को एक बैंक घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया था, इसलिए उनकी पत्नी अनुजा नागपुर जिले की सावनेर सीट से चुनाव लड़ेंगी।

मुंबई में कांग्रेस ने कांदिवली पूर्व से कालू बमहाराष्ट्र चुनावः कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कीधेलिया, सायन कोलीवाड़ा से गणेश यादव, और चारकोप से यशवंत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा, कैम्पटी में सुरेश भोयर का मुकाबला भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले से होगा, और वर्धा से प्रमोद शेंडे के बेटे शेखर शेंडे भी किस्मत आजमाएंगे।

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की इस नई सूची को जारी करने से पहले एक केंद्रीय बैठक भी की। महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में सीट बंटवारे को लेकर अब भी कुछ गतिरोध है, लेकिन जल्द ही इसे हल करने का दावा किया गया है।

शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस, और एनसीपी ने 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बनाया है, और कुछ सीटों पर अभी बातचीत जारी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को, और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन