रायपुर: निजी हॉस्पिटल पर 31 लाख का तगड़ा जुर्माना, सस्पेंड की भी हुई कार्रवाई ।News4u36

रायपुर: निजी हॉस्पिटल पर 31 लाख का तगड़ा जुर्माना, सस्पेंड की भी हुई कार्रवाई

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और पारदर्शिता को और अधिक सख्त बनाते हुए, राज्य नोडल एजेंसी ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत अनियमित गतिविधियों में लिप्त अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुछ अस्पतालों पर अनावश्यक पैकेज ब्लॉक करने, आई.पी.डी. और आई.सी.यू. सेवाओं का गलत उपयोग करने, और अतिरिक्त नकद राशि वसूलने जैसी गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। इन मामलों में दोषी पाए गए अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। जब जवाब संतोषजनक नहीं मिला या जवाब ही नहीं आया, तो संबंधित अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

इसमें रायपुर स्थित बाबूजी केयर हॉस्पिटल और बालोद के समता हॉस्पिटल को अनावश्यक पैकेज ब्लॉक करने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के कारण योजनाओं से हटा दिया गया। वहीं, जय अम्बे मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, रायपुर, पर गलत तरीके से आई.सी.यू. पैकेज का दुरुपयोग करने के कारण 31 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया और इसे तीन महीने के लिए योजना से निलंबित कर दिया गया है।

इस कड़े रुख से यह साफ हो गया है कि राज्य सरकार मरीजों के हितों की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन