खारुन नदी में बह गया 9 वीं का छात्र, अब तक नही मिल पाया सुराग

रायपुर: गुरुवार को खारुन नदी में डूबे 9वीं कक्षा के छात्र का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। मुजगहन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश कर रही है।

14 साल का ईश्वर वर्मा गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन कुछ देर बाद कॉपी भूलने की बात कहकर वापस आया। फिर वह अपने दोस्तों के साथ निकल गया। बताया जा रहा है कि वह स्कूल न जाकर दोपहर 12 बजे दोस्तों के साथ नदी में नहाने चला गया। नहाने के बाद जब सभी लड़के बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी ईश्वर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

डूबते देख दोस्तों ने तुरंत डायल-112 को खबर दी। पुलिस और गोताखोर लगभग आधे घंटे में मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक तलाश जारी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शुक्रवार सुबह से फिर से तलाशी शुरू की गई। करीब 10 लोगों की टीम हाईस्पीड बोट और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ईश्वर की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी आशीष राजपूत के अनुसार, ईश्वर बोरियाखुर्द का रहने वाला था। उसके पिता राजकुमार साहू सिक्योरिटी गार्ड हैं और उन्होंने बताया कि ईश्वर को पानी से डर लगता था और वह तैरना नहीं जानता था।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन