उज्जैन महाकाल मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत ।News4u36

उज्जैन महाकाल मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

उज्जैन: शुक्रवार शाम को महाकाल मंदिर के सामने बड़ा गणेश मंदिर के पास एक पुरानी दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। घटना तेज बारिश के दौरान हुई, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी दिक्कतें आईं। घायलों में अधिकांश वे लोग थे जो महाकाल मंदिर के सामने पूजा सामग्री बेचते हैं।

जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के सामने स्थित महाराजवाड़ा स्कूल की पुरानी दीवार गिरने से यह दुर्घटना हुई। प्रशासन, पुलिस, और मंदिर प्रबंधन समिति के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो गंभीर रूप से घायल लोगों की मौत हो गई।

महाराजावाड़ा स्कूल को पहले ही श्री महाकाल मंदिर विस्तार योजना के तहत स्थानांतरित किया जा चुका है और इस क्षेत्र में अब श्रद्धालुओं के लिए फैसिलिटी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। दीवार का गिरना उस गली में हुआ, जहां पूजा सामग्री बेचने वाले अपनी दुकानें लगाते हैं, और यहां श्रद्धालुओं का आवागमन भी जारी रहता है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन