महाकुंभ 2025 में फर्जी बाबाओं की एंट्री पर ताला, नई व्यवस्था का ऐलान

प्रयागराज. प्रयागराज: महाकुंभ 2025 में अखाड़ों के साधु-संतों के लिए पहचान पत्र (आईकार्ड) जारी किया जाएगा। देशभर के सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों को यह पहचान पत्र मिलेगा। इसका उद्देश्य नकली साधु-संतों से अलग पहचान सुनिश्चित करना है। इस आईकार्ड में साधु-संतों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और अखाड़े में उनके पद की जानकारी होगी, और इसे अखाड़े के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा।

हाल के समय में भगवा पहनने वालों की संख्या बढ़ने से असली और नकली साधु-संतों की पहचान करना मुश्किल हो गया है। अब, इस पहचान पत्र से यह समस्या हल हो जाएगी। आईकार्ड में एक विशेष बारकोड होगा, जिसकी जानकारी केवल अखाड़े के सचिव के पास होगी।

नकली साधुओं और अराजक तत्वों से असली संतों की छवि खराब होने से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस योजना की शुरुआत महाकुंभ से होगी। अर्धकुंभ में भी यह प्रस्ताव आया था, लेकिन विवादों के कारण लागू नहीं हो सका। इस जानकारी को महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव यमुना पुरी ने साझा किया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन