लो जी हो गया T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जाने किन्हें मिला मौका…

T20 world cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, लंबे समय से जो चर्चा चली आ रही थी की आखिर भारतीय टीम में किस खिलाड़ी का चयन होगा और किसे मौका नहीं मिल पाएगा… इसपर विराम लग चुका है…

जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोसणा कर दी है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही बने रहेंगे. लेकिन यदि इस बार की मौजूदा टीम और 2022 की टी20 वर्ल्ड कप टीम की तुलना करने पर 7 खिलाड़ियों को मौका नही मिल पाया है।

साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने अपनी पहली टी20 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. लेकिन इसके बाद से टी20 वर्ल्ड कप भारत कभी भी नहीं जीत पाया है. अब कप्तान रोहित शर्मा पर इसे जितने की जिम्मेदारी है. दूसरी बार रोहित शर्मा t20 world cup में भारत के लिए कप्तानी करेंगे. इसके पहले t20 world cup 2022 में भी रोहित ने ही टीम की कमान संभाली थी. तब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हार मिली थी।

साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल भारत की टीम में उप कप्तान के तौर पर थे, लेकिन इस बार उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे ही दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, को भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में मौका नही मिल पाया है।

ये सभी खिलाड़ी t20 world cup 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा थे. इन 7 खिलाड़ियों की जगह पर यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा भी टीम में है।

भारतीय टीम में: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह. रिजर्व खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान और खलील अहमद.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन