June 29, 2026
Advertisement Banner

अभी के समय में बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज डेट आते ही उनका बॉयकॉट होना शुरू हो जाता है।पिछले काफी समय से लगातार फिल्मों को लेकर यही बॉयकॉट ट्रेंड चल रहा है। 

हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ भी रिलीज होने को है,लेकिन उससे पहले इसका बॉयकॉट हो रहा है,

  फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग पर भी कई दिनों से दीपिका की ‘भगवा बिकिनी’ पहनने को लेकर अभी तक इस पर विवाद जारी है। 

वहीं हालही में फिल्म के बॉयकॉट ट्रेंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई है। पीएम ने अपनी पार्टी के सभी नेताओं से कहा था कि किसी भी फिल्म पर गैर जरूरी बयान देने से बचे। उनके इसी बात पर अब फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपना बयान दिया है।

अनुराग कश्यप ने दिया जवाब

दरअसल, अनुराग कश्यप गुरुवार को अपनी एक फिल्म ‘ऑलमोस्ट लव विद मोहब्बत’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कार्यक्रम में शामिल थे। 

इसी मौके पर उन्होंने पीएम मोदी के बयान पर अपनी बात रखी। अनुराग ने अपने बयान में कहा की, यही बात अगर पीएम मोदी चार साल पहले कहते तो वाकई फर्क पड़ता। अब मुझे नहीं लगता कि कोई अपने लोगों को ही काबू कर पाएगा है।

काबू में नहीं है स्थिति

अनुराग कश्यप ने आगे कहा की चीजें अब हाथ से ज्यादा आगे निकली हुई हैं। इसका मतलब ऐसा नहीं है कि अभी कोई किसी को सुनेगा। 

आप अपनी चुप्पी से नफरत और पक्षपात को ताकतवर बना देते हो। वह चीजें अब इतनी मजबूत हो गई हैं कि, भीड़ काबू में ही नहीं हैं।

pm modi talk about film:बयान में क्या बोले थे पीएम मोदी ?

 दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूसरे दिन पीएम मोदी ने उसी अंदाज जिसके लिए वे जाने जाते हैं, याने बिना किसी का नाम लिए, अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को नसीहत दी थी, कि किसी भी फिल्म पर गैरजरूरी टिप्पणी करने से बचना चाहिए। 

इस तरह के मुद्दों पर जितना बचा जाए, उतना ही अच्छा होता है। फिल्मों को लेकर ऐसी टिप्पणियां विकास के एजेंडे को ठंडे बस्ते में डाल देती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन