जब घूंघट डाले मरीज बन सरकारी अस्पताल पहुंची IAS Kriti Raj, सभी के उड़ गए होश…

IAS Kriti Raj Firozabad hospital: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार आ रही गड़बड़ी की शिकायत के बाद बीते मंगलवार को एसडीएम व IAS अधिकारी कृति राज घूंघट ओढ़कर किसी साधारण महिला की तरह सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गई…

साथ ही आम लोगो की तरह कतार में खड़े होकर उन्होंने पर्ची भी कटवाई, बल्कि आम मरीजों की भांति ही वह डॉक्टर से परामर्श लेने लाइन में लग गईं। लेकिन इस बीच उनको डॉक्टर का व्यवहार सही नही लगा,जिसके बाद उन्होंने अपनी असल पहचान बताते हुए चिकित्सक को तगड़ी फटकार लगाते हुए सख्त हिदातय दे दी।

शिकायत मिली थी की, डॉक्टर का व्यवहार सही नही था

IAS Kriti Raj ने बताया कि दीदा माई स्वास्थ्य केंद्र के बारे में मुझे कुछ शिकयत मिली थी। साथ ही बताया गया की इंजेक्शन कक्ष में सुबह 10 बजे के बाद कोई मौजूद ही नहीं था। बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ कुत्ते के काटने के बाद इंजेक्शन लगवाने व इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां इलाज के लिए कोई था ही नहीं।

सच्चाई जानने मैं वहां अनजान की तरह घूंघट में पहुंची थी। डॉक्टर का बर्ताव सही नहीं लगा। दवाओं का बहुत सा स्टाक खत्म हो चुका था। साफ-सफाई भी काफी लचर थी। हमने उन्हें इसके बारे में समझाइश दी है। व्यवस्था यदि नही सुधारी गई तो कार्रवाई होगी

IAS Kriti Raj कौन हैं ?

झांसी जिले की रहने वाली Kriti Raj एक IAS officer हैं। उन्होंने झांसी में ही अपनी प्रारंभिक पढ़ाई लिखाई की। साल 2000 के UPSC परीक्षा में 106वीं रैंक प्राप्त कर कृति राज IAS बनी थी ।

उनके कार्य करने का तरीका थोड़ा अलग है साथ ही वह अपने अलग अंदाज के लिए भी फेमस है, सोशल मीडिया में भी उनकी तगड़ी फैंस फालोइंग है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन