IND vs ENG: Virat में भरा है EGO, अंग्रेज गेंदबाज ने कोहली के बारे में ये क्या बोल दिया…

25 जनवरी से IND vs ENG के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है, लेकिन इससे पहले अंग्रेज गेंदबाज ने Virat के लिए कुछ ऐसा बोल दिया है कि विराट के फैंस को ये बात बुरी लग सकती है…

Virat Kohli किस स्तर के खिलाड़ी हैं ये तो सभी जानते है, उनका बल्ला चल गया तो समझो विरोधी टीम की सामत आ गई।

इसी बीच इंग्लैंड के मध्यम गति के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने IND vs ENG test सीरीज से पहले कुछ जुबानी जंग शुरू कर दी है. भारत के पिछले इंग्लैंड दौरे के दौरान कोहली को तीन बार आउट करने वाले रॉबिन्स ने तगड़े तेवर दिखाते हुए कहा है कि कोहली के पास बहुत ईगो है.

ईगो वाले खिलाड़ी है कोहली

इंग्लिश टीम के लिए 19 टेस्ट खेल चुके Robinson ने कहा, “आप हमेशा से बेस्ट खिलाड़ियों के सामने खेलना चाहते हैं, चाहते हैं ना? और आप हर बार बेस्ट प्लेयर को आउट करना चाहते हैं. कोहली उन्हीं में से एक हैं. उसमें ईगो है. मुझे ऐसा लगता है कि उसी ईगो पर खेलना, खासकर भारत पर, जहां वह हावी होना और रन बनाना चाहते है और ये देखते हुए कि हमारे बीच अतीत में भी भिड़ंत हुई है, काफी रोमांचक होने वाला है.”

अंग्रेज टीम के खिलाफ पूरा करेंगे 2000 टेस्ट रन

किंग कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 2000 टेस्ट रन पूरा करने के मामले में सिर्फ 9 रन दूर हैं. इस आंकड़े को वे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पार कर लेंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले कोहली तीसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे. उनसे पहले दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (2483 रन) और सचिन तेंदुलकर (2535) ऐसा कारनामा कर चुके है.

इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने 28 टेस्ट मैचों के 50 पारियों में 42.36 की औसत के साथ 1991 रन बनाए हैं. जिसमे उन्होंने 5 शतक भी ठोके हैं. इंग्लैंड के विरुद्ध उनका हाईएस्ट स्कोर 235 का रहा है.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन