June 21, 2026
20231007_144845.webp
Advertisement Banner

हालही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे नजर आ रहा है कि,एक शख्स जानबूझ कर मेट्रो में सख्त मनाही के बाद भी बड़े मजे से वीडियो बनवाते हुए गोभी मंचूरियन खा रहा है,वीडियो वायरल होते हुई कार्यवाही…

भूख लगने पर खाना खाने से एक अलग ही तृप्ति मिलती है, लेकिन, कुछ ऐसी जगहें भी होते हैं जहां खाने-पीने की मनाही होती है वहां थोड़ा धीरज जरूर धरना चाहिए। क्योंकि नियम-कानून कुछ सोचविचार कर ही बनाए जाते हैं।परंतु ऐसे तमाम लोग भी होते हैं जिन्हें नियमों की कोई परवाह नहीं होती।

आज कल अक्सर ये देखने को मिलता है कि दिल्ली मेट्रो या कही दूसरी जगहों पर, लोग कुछ भी कर रहे हैं,जिसका वीडियो आए दिन सामने भी आ रहा,कुछ इसी तरह का वाक्या बेंगलुरु मेट्रो में भी नजर आया है। 

बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर एक मेट्रो का वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति नियमों की धज्जी उड़ाते हुए, नम्मा मेट्रो ट्रेन में गोबी मंचूरियन बड़े चाव से खा रहा था। 

दिलचस्प बात यह है कि व्यक्ति रोज मेट्रो में सफर करता है। जिस दौरान वह मेट्रो में गोभी मंचूरियन खा रहा था, उस समय उसके दोस्तों ने भी उसको चेतावनी दी थी, जिसे उसने अनसुना कर दिया।

 भारी पड़ गया मजाक!

 बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने व्यक्ति पर उसके हरकत के लिए कार्रवाई की है। उस पर कार्रवाई की वजह ये थी शख्स के दोस्तों ने भी उसे चेतावनी दी थी,लेकिन युवक तो जैसे अपनी ही मस्ती में था।

वायरल क्लिप को लेकर एक यूजर (@Lolita_TNIE) ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- बेंगलुरु मेट्रो के नियमों का मजाक बनाते हुए मेट्रो के अंदर खाना खाने और दोस्तों से उसका वीडियोग्राफी कराने वाला शख्स पकड़ा गया है। बीएमआरसीएल पंजीकरण शिकायत जयनगर पीएस, शख्स आभूषण की एक  दुकान में काम करता है।चेतावनी देकर उसपर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

Commuter who ate food inside a Metro train & videographed it with friends mocking Bengaluru Metro rules has been caught. BMRCL reg complaint @ Jayanagar PS, where he works in a jewellery shop. Rs 500 fined with warning. By the way, he wss having Gobi Manchurian! @NewIndianXpress pic.twitter.com/hZGlemwFgh

— S. Lalitha (@Lolita_TNIE) October 5, 2023

बार बार एक ही गलती दोहरा रहे लोग

मेट्रो में जिस तरह की घटनाएं हो रही है,उससे लगता है कि अधिकतर लोग लाइमलाइट पाने के चक्कर में कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं,इस मामले में भी शख्स ने अपने दोस्तों की मदद से वीडियो बनवाया, साथ ही उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन