भारत-पाक नौसेना के जहाजों में टक्कर, भारत ने दिया कड़ा संदेश : India Pakistan Naval Collision

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

India Pakistan Naval Collision: उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत और पाकिस्तान की नौसेना के एक जहाज के बीच टक्कर की घटना सामने आई है। यह घटना 15 सितंबर की शाम हुई। बताया गया है कि टक्कर में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

घटना के बाद भारत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी अधिकारी को विदेश मंत्रालय में तलब किया। भारत ने पाकिस्तानी नौसेना की इकाइयों के व्यवहार को अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।

कैसे हुई टक्कर?

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना का जहाज नियमित निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय युद्धपोत के बेहद करीब तेज गति से पहुंचा। भारत के अनुसार, जहाज ने समुद्र में असुरक्षित और गैर-पेशेवर तरीके से हरकत की, जिसके कारण दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई।

भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

भारत ने पाकिस्तान को क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तानी उच्चायोग के चार्ज डी अफेयर्स को बुलाकर विरोध दर्ज कराया गया। उनसे कहा गया कि यह संदेश संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक पहुंचाया जाए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी सैन्य इकाइयों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए।

1991 के समझौते का भी जिक्र

भारत ने इस घटना को अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के अनुच्छेद 10 से भी जोड़ा है। इस समझौते में सैन्य गतिविधियों, सैनिकों की आवाजाही और समुद्र में नौसैनिक जहाजों व पनडुब्बियों की गतिविधियों को लेकर नियम तय किए गए हैं।

इन नियमों के तहत दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों को एक-दूसरे के 5.56 किलोमीटर के दायरे में आने से बचना होता है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा विवाद

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में MV स्वेज मामले के दौरान भी भारत और पाकिस्तान के बीच ऐसा ही राजनयिक विवाद सामने आया था। उस समय नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा ने कहा था कि पाकिस्तानी युद्धपोत PNS बाबर भारतीय पोत INS गोदावरी के काफी करीब आ गया था, जिससे उस पर लगा हेलिकॉप्टर नेट क्षतिग्रस्त हो गया था।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य