
सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s AI फोटो ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें लोग अपनी मौजूदा फोटो को AI की मदद से ऐसा लुक दे रहे हैं, जैसे वह तस्वीर 1980 के दशक में खींची गई हो।
AI फोटो में चेहरे और पहचान को बरकरार रखते हुए उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, ज्वेलरी, बैकग्राउंड और लाइटिंग बदली जाती है। इससे तस्वीर सिर्फ पुराने फिल्टर जैसी नहीं, बल्कि 80s के कैमरे से ली गई फोटो जैसी नजर आती है।
ChatGPT से कैसे बनाएं 80s फोटो?
ChatGPT में नई चैट खोलकर प्लस (+) बटन से अपनी साफ फोटो अपलोड करें। इसके बाद बताएं कि फोटो को 1980 के दशक की वास्तविक तस्वीर जैसा बनाना है।
प्रॉम्प्ट में आप कपड़े, हेयरस्टाइल, ज्वेलरी, लोकेशन और रोशनी के बारे में अपनी पसंद लिख सकते हैं। साथ ही यह भी कह सकते हैं कि चेहरा, त्वचा का रंग और पहचान पहले जैसी ही रहे।
अपनी पसंद का चुनें 80s लुक
आप फोटो को पुराने बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट, इंडियन फैमिली फोटो, कॉलेज पोर्ट्रेट या 80s फैशन शूट जैसे अलग-अलग अंदाज में बना सकते हैं।
अगर पहली फोटो मनमुताबिक न आए तो दोबारा निर्देश देकर आउटफिट, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड, लाइटिंग या फिल्म ग्रेन में बदलाव कराया जा सकता है।
फोटो को कैसे बनाएं ज्यादा रियल?
असली पुरानी फोटो जैसा लुक देने के लिए हल्का एनालॉग फिल्म ग्रेन, कलर फेडिंग और सॉफ्ट फोकस जैसे इफेक्ट मांगे जा सकते हैं। बहुत ज्यादा स्क्रैच, सीपिया या नकली रेट्रो इफेक्ट देने से फोटो बनावटी लग सकती है। इसलिए नैचुरल फिल्म टेक्सचर रखने का निर्देश देना बेहतर है।
