
‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनुभव शेयर कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी की बेटी ऋति तिवारी ने स्टारकिड होने के दबाव और इसके कारण सामने आई परेशानियों के बारे में बात की।
ऋति ने मैरी कॉम से बातचीत में कहा कि मनोज तिवारी की बेटी होने के कारण उन पर हमेशा अतिरिक्त दबाव रहता है। उनके मुताबिक, लोग उनके बयान को उनके पिता की राय से जोड़कर देखते हैं।
ऋति ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां तक मिलती हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए उनके विचारों को उनके पिता की सोच से जोड़ दिया जाता है क्योंकि वह मनोज तिवारी की बेटी हैं।
माता-पिता के अलगाव पर भी की बात
ऋति ने कनिका मान से बातचीत के दौरान अपने माता-पिता के अलग होने का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मां को अकेले अभिभावक के तौर पर जीवन संभालते देखा है।
ऋति ने कहा कि वह भविष्य में ऐसे रिश्ते में नहीं रहना चाहतीं, जहां दूसरा व्यक्ति उनकी जिंदगी पर जरूरत से ज्यादा नियंत्रण रखे।
ऋति तिवारी गायिका, गीतकार, संगीतकार और निर्माता के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने ‘बारिश’ और ‘झूठी बेबी’ जैसे गाने रिलीज किए हैं।
