
Gabru Teaser: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों को सनी देओल की ओर से डबल सरप्राइज मिला। दरअसल, फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले उनकी अगली फिल्म ‘गबरू’ का टीजर भी दिखाया गया।
टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। दर्शकों को सनी देओल का नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है और फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
भावनात्मक कहानी में दिखेंगे सनी देओल
‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल को जहां भारत-पाकिस्तान विभाजन के मुश्किल दौर में देखा जा रहा है, वहीं ‘गबरू’ में उनका अंदाज इससे बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। फिल्म में उनका किरदार ज्यादा हल्का-फुल्का और गर्मजोशी से भरा दिखाई देता है।
शशांक उदपुरकर के निर्देशन और विशाल राणा के निर्माण में बनी ‘गबरू’ एक भावनात्मक ड्रामा है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जबकि सलमान खान के कैमियो की भी चर्चा है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
