
IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (14 जुलाई) बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
टी20 सीरीज में भारत को 0-4 से हार मिली थी, लेकिन वनडे टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी भी शुरू करेगा।
भारत की बल्लेबाजी में रोहित, गिल, विराट, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वहीं गेंदबाजी में बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव टीम की ताकत होंगे।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में है। टीम में जो रूट, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 110 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 61 और इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं, जबकि 3 मुकाबले बेनतीजा और 2 टाई रहे हैं।
फ्री में कहां देखें मैच?
भारत और इंग्लैंड के पहले वनडे का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर होगा। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा DD Sports पर भी यह मुकाबला फ्री में देखा जा सकता है।




