July 11, 2026
कोरबा में गैंगवार जैसा हमला! घर में घुसकर युवक को पीटा, युवती से मारपीट का आरोप
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। सीएसईबी चौकी क्षेत्र की पंप हाउस कॉलोनी में 50 से अधिक युवकों ने एक घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर युवक और उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान घर में मौजूद एक युवती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार, पंप हाउस कॉलोनी और 15 ब्लॉक के कुछ युवकों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी पुराने झगड़े के चलते बड़ी संख्या में युवक कॉलोनी पहुंचे और हरीश राव व उसके साथियों पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने घर में घुसकर भी लोगों को नहीं छोड़ा।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ समय पहले स्कूल के पास लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं और इसी रंजिश में यह हमला किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन