July 9, 2026
IC Mart प्रबंधन की प्रताड़ना से परेशान 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान, जांच के लिए मार्ट सील
Advertisement Banner

IC Mart प्रबंधन की प्रताड़ना से परेशान 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान, जांच के लिए मार्ट सील

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय आईसी मार्ट में कथित मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।

बताया जा रहा है कि छात्रा अपनी बहन के साथ खरीदारी करने मार्ट गई थी। इसी दौरान मार्ट प्रबंधन ने दोनों बहनों पर चोरी का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, उन्हें काफी देर तक रोका गया, सामान की जांच कराई गई और छात्रा से दबाव बनाकर लिखित बयान पर हस्ताक्षर भी करवाए गए।

परिवार का यह भी आरोप है कि मामला खत्म करने के बदले पहले 20 हजार और बाद में 50 हजार रुपये की मांग की गई। साथ ही छात्रा की स्कूटी भी कथित तौर पर अपने कब्जे में रख ली गई।

मृतका के पिता, जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जब मार्ट पहुंचे तो उनसे भी पैसे की मांग दोहराई गई और रकम दिए बिना स्कूटी लौटाने से इनकार कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद छात्रा मानसिक तनाव में आ गई और बुधवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आईसी मार्ट को सील कर दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि छात्रा पर कितना मानसिक दबाव बनाया गया, पैसे मांगने और स्कूटी रोकने के आरोप कितने सही हैं। घटना के बाद बैकुंठपुर में लोगों में भारी आक्रोश है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन