

Lock Upp Season 2 में कई कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ और विवादों को लेकर चर्चा में हैं। इन्हीं में से एक नाम श्रेया कालरा का भी है, जो शो में अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।
Lock Upp 2 का हिस्सा हैं श्रेया कालरा
फराह खान और रितेश देशमुख के होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो Lock Upp Season 2 में श्रेया कालरा बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में उनकी मौजूदगी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।
क्यों चर्चा में हैं श्रेया?
शो में एंट्री के बाद से ही श्रेया कालरा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हैं। कंटेस्टेंट्स से लड़ाई-झगड़े के अलावा उनके विवादित बयान भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
आकांक्षा को बताया था बायसेक्शुअल
हाल ही में श्रेया ने अपनी को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को बायसेक्शुअल बताया था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
कौन हैं श्रेया कालरा?
श्रेया कालरा एक जानी-मानी डिजिटल क्रिएटर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने MBA की पढ़ाई की है और साल 2018 में टिकटॉक पर वीडियो बनाकर अपने करियर की शुरुआत की थी।
रोडीज से मिली पहचान
श्रेयाकालरा को असली पहचान MTV के रियलिटी शो Roadies से मिली। वह शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आई थीं और अपने बेबाक अंदाज से लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहीं।
एक्टिंग में भी हैं एक्टिव

रियलिटी शोज के अलावा श्रेया एक्टिंग भी कर चुकी हैं। वह ‘Heartbeats: Pyaar Aur Armaan’ और ‘Khatta Khatta Meetha Meetha’ में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।
रिलेशनशिप को लेकर भी रहती हैं चर्चा में
श्रेया कालरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह रियलिटी शो स्टार ऋषभ जायसवाल को डेट कर रही हैं।
विवादों से पुराना नाता
आकांक्षा चमोला को बायसेक्शुअल बताने के अलावा श्रेया की सूफी मोटीवाला के साथ हुई बहस भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के करियर पर भी टिप्पणी की थी। कुछ महीने पहले दोस्त के कंधे पर बैठकर कॉन्सर्ट एन्जॉय करने का वीडियो वायरल होने के बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।





