शेखर सुमन ने ट्रंप को लपेटा – भैंसा बच गया, पर असली भैंसा कहीं और तबाही मचा रहा ।News4u36

शेखर सुमन ने ट्रंप को लपेटा – भैंसा बच गया, पर असली भैंसा कहीं और तबाही मचा रहा

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

कॉमेडियन और टॉक शो होस्ट शेखर सुमन के लेटनाइट शो ‘शेखर टुनाइट’ के चौथे एपिसोड के कुछ अंश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन क्लिप्स में शेखर ने बांग्लादेश में वायरल हुए उस भैंसे का जिक्र किया, जिसकी शक्ल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलती-जुलती बताई जा रही है। इसी कड़ी में उन्होंने ट्रंप पर करारा व्यंग्य कसा।

शेखर सुमन ने अपने अंदाज में कहा, “बांग्लादेश में एक भैंसा ट्रंप जैसा दिखता है। बकरीद पर उसे हलाल होने से सरकार ने बचा लिया। ठीक है, लेकिन दूसरे भैंसे (ट्रंप) का क्या करें जो वहां (अमेरिका) जाकर इतने सारे लोगों का हलाल कर रहा है?” उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में लाखों भैंसे हैं, लेकिन सिर्फ वही बचाया गया जो ताकतवर दिखता है। “सिस्टम हमेशा पॉवरफुल के आगे झुकता है – चाहे वो इंसान हो या जानवर। पहले ट्रंप को देखकर लगता था – क्या भैंसे जैसा आदमी है। अब भैंसे को देखकर लगता है – क्या ट्रंप जैसा भैंसा है।”

वेनेजुएला के तेल पर भी साधा निशाना

शेखर सुमन ने अपने शो में अमेरिका और वेनेजुएला के तेल मुद्दे पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, “हम विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी को नहीं ला पाए, लेकिन अमेरिका वेनेजुएला में घुसकर वहां के राष्ट्रपति को उठा लाया – और तेल भी निकाल दिया। फिर हमसे कह रहे हैं कि वेनेजुएला का तेल खरीदो, रूस से खरीदोगे तो टैरिफ लगा देंगे।” इस पर उन्होंने तंज कसा, “एक बात समझ नहीं आती – रूस हो या वेनेजुएला, हम किसी से तेल क्यों खरीदें? भाई, हमारे यहां महंगाई और बेरोजगारी से दबकर जो करोड़ों लोगों का तेल (पसीना) निकल रहा है, वो कहां जा रहा है?”

‘डर नहीं लगता’ पर शेखर का सीधा जवाब

एक अन्य वायरल वीडियो में शेखर सुमन से पूछा गया कि वह इतनी निडरता से कैसे बोल लेते हैं। इस पर उनका जवाब है, “लोग हर मोड़ पर रुक-रुक कर संभलते क्यों हैं? इतना डरते हैं तो घर से निकलते क्यों हैं?”

गौरतलब है कि शेखर सुमन 1997 से 2001 तक सोनी टीवी पर आने वाले अपने शो ‘मूवर्स एंड शेकर्स’ के लिए मशहूर रहे हैं। बाद में यह शो 2012 में सब टीवी पर भी आया। अब वह अपने यूट्यूब चैनल पर ‘शेखर टुनाइट’ के जरिए राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर व्यंग्य और सेलिब्रिटी इंटरव्यू पेश कर रहे हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन