15 साल के वैभव को चुप कराने वाला निकला ये गेंदबाज, GT अब अपनाएगी वही प्लान! ।News4u36

15 साल के वैभव को चुप कराने वाला निकला ये गेंदबाज, GT अब अपनाएगी वही प्लान!

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

आईपीएल 2026 में 15 साल के युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन ठोककर हर किसी को हैरान कर दिया। अब राजस्थान का सामना दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस से होना है, जहां सबसे बड़ी चुनौती वैभव को रोकने की होगी।

दुनिया के बड़े गेंदबाज जैसे Jasprit Bumrah, Pat Cummins और Mitchell Starc भी वैभव के सामने फीके नजर आए हैं। लेकिन इस सीजन एक गेंदबाज ऐसा भी रहा, जिसने न सिर्फ उन्हें शांत रखा बल्कि मेडन ओवर डालकर विकेट भी झटका।

मोहसिन खान ने रोका था वैभव का तूफान

Mohsin Khan ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए वैभव के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। 22 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने वैभव को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

वैभव उस मैच में सिर्फ 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। खास बात ये रही कि मोहसिन ने उनके खिलाफ मेडन ओवर भी डाला था। अब गुजरात टाइटंस के गेंदबाज भी उसी रणनीति को अपनाने की कोशिश करेंगे।

GT के पास हैं खतरनाक गेंदबाज

Gujarat Titans की गेंदबाजी काफी मजबूत मानी जाती है। टीम में Kagiso Rabada, Mohammed Siraj, Prasidh Krishna और Rashid Khan जैसे मैच विनर गेंदबाज मौजूद हैं। अगर शुरुआती ओवरों में वैभव का विकेट गिरा तो राजस्थान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

आईपीएल 2026 में वैभव का धमाका

Vaibhav Suryavanshi इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 15 मैचों में 45.33 की औसत और 242.86 की स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। उनके नाम इस सीजन 1 शतक और 4 अर्धशतक भी दर्ज हैं। फिलहाल ऑरेंज कैप भी उन्हीं के पास है।

आज होगा बड़ा मुकाबला

Rajasthan Royals ने एलिमिनेटर जीतकर दूसरे क्वालिफायर में जगह बनाई है। अब उनका सामना Gujarat Titans से न्यू चंडीगढ़ में शुक्रवार, 29 मई यानि आज होगा। क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर टिकी रहेंगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन