
त्विषा शर्मा मौत मामले में आरोपों का सामना कर रहीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह अब अपना केस खुद लड़ेंगी। उनके वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने मीडिया विवाद के बाद केस से अलग होने का फैसला लिया है।
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में हुई त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने पहले ही भोपाल कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी, जिससे उन्हें फिलहाल राहत मिली हुई है।
इधर, त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की है। उनका आरोप है कि गिरिबाला सिंह ने मामले में सबूतों से छेड़छाड़ की है।
हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 25 मई को तय की गई है। अब पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुकी गिरिबाला सिंह खुद अदालत में अपना पक्ष रखेंगी।
