July 5, 2026
रायपुर के सदर बाजार में 2.34 करोड़ की चोरी, भरोसेमंद कर्मचारी फरार
Advertisement Banner

रायपुर के सदर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। दुकान का 16 साल पुराना कर्मचारी ही 2.34 करोड़ रुपए का सोना लेकर फरार हो गया। घटना के बाद कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार की मनोहरमल एंड कंपनी में काम करने वाला बंधवापारा निवासी सूरज साहू लंबे समय से दुकान में नौकरी कर रहा था। भरोसेमंद होने की वजह से उसे रोजाना डिस्प्ले में रखे सोने के जेवर लॉकर में रखने की जिम्मेदारी दी गई थी।

बताया जा रहा है कि पिछले महीने वह एक व्यापारी को दिखाने के लिए लॉकर से सोने के जेवर निकालकर लाया था। लेकिन जेवर वापस लॉकर में रखने के बजाय उसने अपने बैग में छिपा लिए और घर चला गया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी के बाद भी वह कई दिनों तक दुकान आता रहा, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ।

करीब एक महीने बाद जब दुकान में स्टॉक का मिलान किया गया, तब 1495 ग्राम सोना गायब मिला। इसके बाद दुकान संचालकों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। फुटेज में कर्मचारी सूरज साहू की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं।

चोरी हुए सोने की कीमत करीब 2.34 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह वहां से फरार मिला। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन