July 5, 2026
घोघरा डैम बना काल! गर्भवती महिला और मासूम बेटी की मौत से गांव में मातम
Advertisement Banner

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बालाझार गांव स्थित घोघरा डैम में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने और कपड़े धोने गई 8 माह की गर्भवती महिला और उसकी छोटी बेटी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, बालाझार निवासी सुकांती तिग्गा (32) अपनी दो बेटियों के साथ डैम गई थीं। इस दौरान उनकी 8 वर्षीय बेटी मीनाक्षी तिग्गा अचानक गहरे पानी में चली गई। बेटी को बचाने के लिए मां भी पानी में उतरी, लेकिन दोनों गहराई में समा गईं।

घटना के समय मौजूद बड़ी बेटी आराधना तिग्गा (10) ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। वह घबराई हालत में घर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग डैम पहुंच गए।

ग्रामीणों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन मां-बेटी का कोई पता नहीं चला। डैम किनारे उनके कपड़े, चप्पल और बाल्टी पड़ी मिली। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के दौरान दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन