Jr.फीमेल आर्टिस्ट को Pushpa फेम एक्टर ने किया था ब्लैकमेल,गंदी फोटो खींची, कबूल किया गुनाह.

Allu arjun स्टार ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Pushpa’ में अल्लू अर्जुन के दोस्त के रूप में नजर आए ‘केशव’ यानी अभिनेता Jagdish Pratap Bandari को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

एक्टर जगदीश से जब पुलिस ने जूनियर फीमेल आर्टिस्ट की मौत के मामले में पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूला कर लिया है, जिसके बाद अब वह पुलिस के गिरफ्त में है, बतादें 29 नवंबर को फीमेल आर्टिस्ट ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद पुलिस ने 6 दिसंबर को एक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

Pushpa फिल्म में ‘केशव’ का किरदार कर एक्टर Jagdish Pratap Bandari काफी फेमस हुए थे,लेकिन फैंस को तब तगड़ा झटका लगा, जब एक जूनियर फीमेल आर्टिस्ट की मौत मामले में उन्हें दोषी पाया गया. अब तो उन्होंने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है

क्या था पूरा मामला

ये घटना 29 नवंबर का है. दरअसल, एक जूनियर आर्टिस्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस में इसकी केस दर्ज कराई।

पुलिस की जांच में सामने आया कि लड़की को उसकी कुछ प्राइवेट फोटो के जरिए जगदीश ब्लैकमेल कर रहा था, उसी से परेशान लड़की ने अपनी जान दे दी.

जगदीश ने महिला की कुछ तस्वीरें चोरी छिपे किसी और व्यक्ति के साथ खींच ली थी. मामले की जांच के बाद एक्टर Jagdish को पुंजागुट्टा पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे कोर्ट में पेश किया और वहां से चंचलगुडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया

Jagdish ने कबूला जुर्म

TV9 की एक रिपोर्ट के अनुसार,पुलिस की पूछताछ में जगदीश ने अपना गुनाह कबूला है और माना कि गलत इरादे से उसने लड़की की तस्वीरें खींची थीं.

साथ ही एक्टर ने यह भी माना कि जूनियर फीमेल आर्टिस्ट की तस्वीरों को पब्लिक के सामने लाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया था

एक तरफा प्यार का मामला

पुलिस को जगदीश ने बताया कि वह लड़की को एक तरफा पसंद करता था.लेकिन लड़की किसी और को चाहती थी जिसे देख उसे जलन होने लगी थी. पिछले पांच साल से jagdish उस लड़की को जानता था।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन