वाराणसी। भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब वह खेल के मैदान के साथ-साथ सरकारी जिम्मेदारी भी संभालेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (Regional Sports Officer – RSO) के पद पर नियुक्त करने का फैसला लिया है।
लखनऊ के लोकभवन में आयोजित होने वाले खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की ‘मेडल लाओ और सम्मान पाओ’ योजना के तहत प्रदेश के बेहतरीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी दौरान रिंकू सिंह को यह नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
खेल विभाग के अनुसार, साल 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुल 9 खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और 3.11 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
मछलीशहर की सांसद Priya Saroj ने रिंकू सिंह की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रिंकू के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का पल है। रिंकू ने अपनी मेहनत और शानदार खेल से युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है।
सरकार की इस पहल का मकसद खिलाड़ियों को सम्मान देना और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना है। रिंकू सिंह की यह नई भूमिका आने वाले खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
