भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में एक बार फिर आयरलैंड दौरे पर जाने वाली है। इस छोटे लेकिन अहम दौरे में टीम इंडिया 2 मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
सीरीज की शुरुआत 26 जून से होगी और दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे। खास बात यह है कि भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट के मैदान पर वापसी करेगी।
📅 आयरलैंड T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला T20: 26 जून – बेलफास्ट
दूसरा T20: 28 जून – बेलफास्ट
आयरलैंड के बाद इंग्लैंड दौरा
आयरलैंड सीरीज खत्म होते ही टीम इंडिया का अगला मिशन इंग्लैंड होगा। यहां भारतीय टीम 5 मैचों की T20 सीरीज खेलेगी।
यानि सिर्फ 16 दिनों में टीम इंडिया कुल 7 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलती नजर आएगी, जो खिलाड़ियों के लिए बड़ा टेस्ट साबित हो सकता है।
📅 इंग्लैंड T20 सीरीज का शेड्यूल
पहला T20: 1 जुलाई
दूसरा T20: 4 जुलाई
तीसरा T20: 7 जुलाई
चौथा T20: 9 जुलाई
पांचवां T20: 11 जुलाई
