बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan अचानक Devendra Fadnavis से मिलने पहुंचे, जिससे हर कोई हैरान रह गया। इस खास मुलाकात में उनकी पूर्व पत्नी Kiran Rao भी साथ नजर आईं।
दरअसल, यह मुलाकात किसी फिल्म या राजनीति के लिए नहीं, बल्कि एक सामाजिक पहल को लेकर थी। आमिर अपने NGO Paani Foundation के जरिए जल संरक्षण और गांवों में पानी की समस्या को खत्म करने पर काम कर रहे हैं।
किरण राव ने बताया कि यह बैठक पूरी तरह से फाउंडेशन की गतिविधियों और सरकार के साथ मिलकर काम को आगे बढ़ाने को लेकर थी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में चल रहा काम अच्छा जा रहा है और बैठक काफी सकारात्मक रही।
इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी जल संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फाउंडेशन को पूरा सहयोग दिया जाए, ताकि राज्य में पानी की समस्या को कम किया जा सके।
बताया जा रहा है कि इस साझेदारी का मकसद पूरे महाराष्ट्र को जल-सुरक्षित बनाना है, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों की जिंदगी बेहतर हो सके।
