पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में बड़ा विवाद देखने को मिला। मैच के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज Salman Ali Agha एक विवादित रनआउट के बाद काफी गुस्से में नजर आए। आउट होने के बाद उन्होंने मैदान पर नाराजगी जताई और हेलमेट फेंकते हुए विपक्षी खिलाड़ियों पर चिल्लाते भी दिखे।
दरअसल, यह मुकाबला Pak vs Ban के बीच खेला जा रहा था। इसी दौरान बांग्लादेश के ऑलराउंडर Mehidy Hasan Miraz ने ऐसा रनआउट किया, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम ही देखने को मिलता है। इसके बाद मैदान पर माहौल गरमा गया और खेल भावना को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
क्या था पूरा मामला?
पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज Mohammad Rizwan ने सीधा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्लेबाज सलमान आघा के पास जाकर रुक गई और उस समय वह क्रीज से बाहर खड़े थे।
बताया जा रहा है कि सलमान गेंद उठाकर बांग्लादेशी खिलाड़ी मेहदी हसन मिराज को देने जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही मेहदी ने गेंद को पकड़कर सीधे विकेट पर थ्रो कर दिया और रनआउट की अपील कर दी।
मामला तुरंत थर्ड अंपायर के पास पहुंचा। रीप्ले देखने के बाद अंपायर ने सलमान आघा को आउट करार दे दिया। इस फैसले के बाद सलमान काफी नाराज नजर आए और मैदान पर ही अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे।
इस घटना के बाद एक बार फिर क्रिकेट में स्पिरिट ऑफ गेम (खेल भावना) को लेकर बहस शुरू हो गई है।
