बिलासपुर क्राइम: किराए के मकान के विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की ; Bilaspur husband killed wife ।News4u36

बिलासपुर क्राइम: किराए के मकान के विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की ; Bilaspur husband killed wife

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Bilaspur husband killed wife
: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मकान खाली करने की बात को लेकर हुए विवाद में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान 37 वर्षीय पुष्पलता यादव के रूप में हुई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर की है। पुष्पलता यादव अपने पति युवराज यादव के साथ नेहरू नगर के MIG-33 में किराए के मकान में रहती थीं। रविवार सुबह मकान मालिक ने उनसे घर खाली करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति शराब के नशे में था। विवाद के दौरान उसने पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने बाथरूम के पास पत्नी का सिर जोर से पटक दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से पुष्पलता यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

×

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची थी।

सिविल लाइन थाना प्रभारी एस.आर. साहू ने बताया कि मकान एक महीने के लिए किराए पर दिया गया था। मकान मालकिन ने घर तोड़कर दोबारा बनाने के लिए किरायेदारों से मकान खाली करने को कहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन