Nora Fatehi reaction on war: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस Nora Fatehi ने अपनी चिंता जाहिर की है। यूएस, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे टकराव का असर दुबई और कुवैत समेत पूरे मिडिल ईस्ट में देखने को मिल रहा है। ईरान की ओर से दागी जा रही मिसाइलों की खबरों के बीच लोग डरे हुए हैं।
नोरा फतेही अक्सर दुबई में रहती हैं, ऐसे में उनके फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान थे। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह सुरक्षित हैं और फिलहाल दुबई में मौजूद नहीं हैं।
US-ईरान तनाव पर बोलीं नोरा ; Nora Fatehi reaction on war
वीडियो में नोरा ने कहा कि हर दिन लोगों के मन में डर रहता है कि आगे क्या होगा। उन्होंने कहा कि इलाके में जो हो रहा है, उसके दृश्य देखकर उन्हें बहुत दुख हो रहा है, क्योंकि कोई भी निर्दोष लोगों की जान जाते नहीं देखना चाहता।
उन्होंने कहा, “हम सालों से एक के बाद एक उथल-पुथल, लड़ाई और दुखद घटनाएं देख रहे हैं। हमें प्रार्थना करने की जरूरत है। दुनिया में जो कुछ हो रहा है, वह हमारे कंट्रोल में नहीं है। हालात बेहतर होने से पहले शायद और खराब हों।”
‘आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं’
नोरा ने यह भी कहा कि इन हालात की सबसे बड़ी कीमत आम लोगों को चुकानी पड़ती है। लगातार अस्थिरता के कारण लोग मानसिक तनाव में जी रहे हैं, जबकि ज्यादातर लोग सिर्फ शांति और सामान्य जिंदगी चाहते हैं।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,
“आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं। हम बस दुनिया में शांति चाहते हैं।”
