बिलासपुर में प्रेमी के घर युवती की मौत, रोशनदान से लटकी मिली लाश ।News4u36

बिलासपुर में प्रेमी के घर युवती की मौत, रोशनदान से लटकी मिली लाश

Mkyadu
3 Min Read

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। युवती का शव उसके प्रेमी के घर के कमरे में रोशनदान से फंदे पर लटका मिला। घटना सामने आते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करार देते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

कमरे के रोशनदान से लटका मिला शव

मामला मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार इलाके का है। यहां रहने वाली मल्लिका कुर्रे (बदला हुआ नाम) की लाश शुक्रवार सुबह उसके प्रेमी के घर धनगंवा गांव में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, लेकिन उन्होंने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।

मेला देखने निकली थी, फिर नहीं लौटी

परिजनों के मुताबिक, युवती मंगलवार को मेला देखने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। बाद में उसके प्रेमी राजू लहरिया ने फोन कर बताया कि मल्लिका उसके घर पहुंची है और वे आकर उसे ले जाएं।

परिजनों ने यह कहकर मना कर दिया कि युवती अपनी मर्जी से गई है। इसके बाद वह प्रेमी के घर पर ही रह रही थी। शुक्रवार सुबह अचानक उसकी मौत की खबर आई।

शादी को लेकर था विवाद?

मृतका के रिश्तेदारों का कहना है कि दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन युवक और उसका परिवार तैयार नहीं था।

परिजनों का आरोप है कि शादी से इनकार किए जाने के कारण युवती की हत्या की गई और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

चौकी के सामने धरना, गिरफ्तारी की मांग

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन धनगंवा पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए चौकी के सामने धरना दिया। देर रात तक शव वाहन में ही रखा रहा।

परिजनों ने आरोपी युवक और उसके परिवार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

पुलिस ने परिजनों की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रेमी राजू लहरिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है, ताकि युवती की मौत की असली वजह सामने आ सके।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन