IPL Auction : 333 खिलाड़ियों की लिस्ट हुई जारी,जिसमे सिर्फ 77 की ही होगी बिक्री... ।News4u36

IPL Auction : 333 खिलाड़ियों की लिस्ट हुई जारी,जिसमे सिर्फ 77 की ही होगी बिक्री…

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

IPL Auction: 19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के लिए दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है, 333 खिलाड़ियों के नाम ऑक्शन में शामिल होंगे, जिसमें से भारतीय खिलाड़ी 214 है तो वहीं 119 विदेशी खिलाड़ी हैं.

IPL Auction में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी होते ही,सभी टीमें अपनी तैयारी में जुट गई हैं.

BCCI प्रेस रिलीज़ अनुसार, अबकी बार दो असोसिएट देशों के प्लेयर्स को भी IPL Auction सूची में शामिल किया गया है. नीलामी में शामिल किए गए 333 प्लेयर्स में से 111 कैप्ड प्लेयर हैं, जबकि अनकैप्ड प्लेयर्स 215  हैं.

इन 333 खिलाड़ियों में से 23 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनका 2 करोड़ रुपए बेस प्राइस है. जबकि 13 प्लेयर्स का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है. बाकी अन्य खिलाड़ियों में से किसी का बेस प्राइस 1 करोड़, 50 लाख, 30 लाख व 10 लाख रुपए है।

बता दें कि सभी टीमों ने इस IPL Auction से कुछ समय पहले ही अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करी थी,उसी के बाद अब टीमों के पास महज 77 खिलाड़ियों की ही जगह खाली है. इस तरह से नीलामी में शामिल 333 प्लेयर्स में से 77  खिलाड़ी ही बिकेंगे।

World Cup Final जिताने वाले ट्रेविस हेड IPL Auction में शामिल।

IPL Auction में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें टीमें अपने साथ जरूर रखना चाहेगी.भारत के खिलाफ World Cup Final में सेंचुरी लगाने वाले ट्रेविस हेड भी शामिल हैं, इनका बेस प्राइस 2 करोड़ का है. इनके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, और जोश इंग्लिस जैसे प्लेयर्स नीलामी में शामिल हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन