6 रन पड़े भारी! कैच छूटते ही हार्दिक का पारा हाई, कुलदीप से हुई तीखी बहस ? ; Hardik Kuldeep fight ।News4u36

6 रन पड़े भारी! कैच छूटते ही हार्दिक का पारा हाई, कुलदीप से हुई तीखी बहस ? ; Hardik Kuldeep fight

Mkyadu
2 Min Read

Hardik Kuldeep fight: भारतीय टीम ने कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की और सुपर-8 में जगह बना ली। टीम इंडिया की जीत में Ishan Kishan ने 77 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को 175 रन तक पहुंचाया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई।

लेकिन मैच खत्म होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें Hardik Pandya और Kuldeep Yadav आपस में बहस करते नजर आए। वहीं Rinku Singh और Suryakumar Yadav बीच-बचाव करते दिखाई दिए।

क्यों हुई बहस?

दरअसल, 18वें ओवर में कुलदीप यादव ने बाउंड्री लाइन पर Shaheen Afridi का एक आसान कैच छोड़ दिया। हार्दिक की गेंद पर शाहीन ने बड़ा शॉट खेला था, लेकिन आखिरी पल में कुलदीप से कैच छूट गया और पाकिस्तान को 6 रन मिल गए। इससे पहले विकेटकीपर ईशान किशन भी एक मौका गंवा चुके थे।

लगातार दो मौके हाथ से निकलने पर हार्दिक नाराज दिखे। मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम जाते समय दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बातचीत होती नजर आई। कप्तान सूर्या भी थोड़ा नाराज दिखाई दिए, जबकि रिंकू सिंह ने माहौल शांत करने की कोशिश की।

क्या सच में बड़ा झगड़ा हुआ?

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि हार्दिक कैच छूटने से खफा थे। अगर वह कैच पकड़ा जाता तो मैच उसी समय खत्म हो सकता था। हालांकि 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर उस्मान तारिक का विकेट लेकर हार्दिक ने भारत की जीत पक्की कर दी और दिखाया कि वह मैच फिनिश करने में माहिर हैं।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन