Vande Mataram new guideline: केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और कई अहम आयोजनों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के तुरंत बाद ‘वंदे मातरम्’ बजाना अनिवार्य होगा। इस दौरान सभी लोगों को खड़े होकर सम्मान देना होगा, ठीक वैसे ही जैसे राष्ट्रगान के समय किया जाता है।
हालांकि, सिनेमा हॉल में फिल्मों के दौरान यह नियम लागू नहीं होगा।
6 छंदों वाला पूरा वंदे मातरम् बजेगा
सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब वंदे मातरम् के पूरे 6 छंद बजाए जाएंगे। पहले केवल शुरुआती 2 छंद ही गाए जाते थे। पूरा गीत लगभग 3 मिनट 10 सेकंड का होगा।
सरकार का कहना है कि इससे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इस गीत को उसकी मूल भावना और शक्ति के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।
कहां-कहां लागू होगा नियम?
गृह मंत्रालय के अनुसार, ये नियम इन आयोजनों में लागू होंगे—
सभी सरकारी कार्यक्रमों में
स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में
पद्म पुरस्कार जैसे नागरिक सम्मान समारोहों में
राष्ट्रपति और राज्यपालों के आगमन-प्रस्थान के समय
उनके भाषण से पहले और बाद में
तिरंगा फहराने के दौरान
जब भी वंदे मातरम् बजाया या गाया जाएगा, सभी को सावधान मुद्रा में खड़ा रहना होगा।
वंदे मातरम् का इतिहास
‘वंदे मातरम्’ को बंकिम चंद्र चटर्जी ने 1875 में लिखा था और 1882 में इसे उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ में प्रकाशित किया गया। गीत में कुल 6 छंद हैं।
1937 में कांग्रेस ने फैजपुर अधिवेशन में केवल पहले दो छंदों को अपनाया था। अब सरकार ने फैसला किया है कि पूरा गीत ही बजाया जाएगा।
वंदे मातरम् के 6 छंद
छंद 1
वन्दे मातरम्।सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्।शस्यशामलां मातरम्।शुभ्रज्योत्स्नापुलकितयामिनीं।फुल्लकुसुमितद्रुमदलशोभिनीं।सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीं।सुखदां वरदां मातरम्।।वन्दे मातरम्।।
छंद 2
वन्दे मातरम्। कोटि-कोटि-कण्ठ-कल-कल-निनाद-कराले।कोटि-कोटि-भुजैर्धृत-खरकरवाले।अबला केन मा एत बले।बहुबलधारिणीं नमामि तारिणीं।रिपुदलवारिणीं मातरम्।।वन्दे मातरम्।।
छंद 3
वन्दे मातरम्। तुमि विद्या, तुमि धर्म।तुमि हृदि, तुमि मर्म।त्वं हि प्राणाः शरीरे।बाहुते तुमि मा शक्ति।हृदये तुमि मा भक्ति।तोमारई प्रतिमा गडि।मन्दिरे-मन्दिरे मातरम्।।वन्दे मातरम्।।
छंद 4
वन्दे मातरम्। त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी।कमला कमलदलविहारिणी।वाणी विद्यादायिनी।नमामि त्वाम्।नमामि कमलां अमलां अतुलां।सुजलां सुफलां मातरम्।।वन्दे मातरम्।।
छंद 5
वन्दे मातरम्। श्यामलां सरलां सुस्मितां भूषितां।धरणीं भरणीं मातरम्।शत्रु-दल-वारिणीं।मातरम्।।वन्दे मातरम्।।
छंद 6
वन्दे मातरम्। त्वं हि शक्ति, त्वं हि शक्ति।त्वं हि शक्ति मातरम्।वन्दे मातरम्।।
