पाकिस्तान के फैसले पर Sourav Ganguly का फूटा गुस्सा

पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के पाकिस्तान के फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे हैरान करने वाला कदम बताया है।

पाकिस्तान के फैसले पर क्यों भड़के Sourav Ganguly?

8 फरवरी को मीडिया से बातचीत के दौरान सौरव गांगुली ने कहा कि

“आखिर किस वजह से वर्ल्ड कप से पीछे हट रहे हैं? वे वैसे भी श्रीलंका में ही खेल रहे हैं। वर्ल्ड कप में हर एक पॉइंट बहुत मायने रखता है।”

गांगुली के मुताबिक, इतने बड़े टूर्नामेंट में किसी मैच से पीछे हटना समझ से परे है।

PCB पर Sourav Ganguly का सीधा हमला

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले बांग्लादेश दौरे के लिए भारत न जाने के फैसले के समर्थन में भारत के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करने की बात कही थी। इसी फैसले को लेकर गांगुली ने सवाल खड़े किए हैं।

भारत खेलने के लिए पूरी तरह तैयार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया था कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

5 फरवरी को कोलंबो में कैप्टन्स डे के दौरान सूर्यकुमार ने कहा था,

“हमारी फ्लाइट बुक है, हम खेलने जा रहे हैं। बाकी फैसला उनका है। हमने पहले भी न्यूट्रल वेन्यू पर पाकिस्तान के खिलाफ खेला है।”

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना तय है।

दोनों टीमों ने जीता पहला मुकाबला

ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।

भारत ने अपने पहले मैच में USA को हराया

पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को मात दी

ग्रुप A में भारत और पाकिस्तान

डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप A में रखा गया है, जहां उसके साथ
पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और USA शामिल हैं।

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, फखर जमान, नसीम शाह, सईम अयूब, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, उस्मान खान, उस्मान तारिक, साहिबजादा फरहान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन