तीन बच्चियों की मौत से सोनू सूद को लगा झटका, ऑनलाइन गेमिंग पर बैन की मांग ।News4u36

तीन बच्चियों की मौत से सोनू सूद को लगा झटका, ऑनलाइन गेमिंग पर बैन की मांग

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

गाजियाबाद की ‘भारत सिटी’ सोसायटी में हुए ट्रिपल सुसाइड केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना में तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। अब इस मामले पर अभिनेता सोनू सूद ने भी गहरी संवेदना जताई है।

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर कहा कि यह मौतें हिंसा या गरीबी से नहीं, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लत के दबाव से हुई हैं। उन्होंने एक बार फिर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाने की मांग की।

‘बचपन को गाइडेंस चाहिए, एल्गोरिथम नहीं’


सोनू सूद ने लिखा,
“आज गाजियाबाद में तीन छोटी लड़कियों की जान चली गई। यह किसी पर आरोप लगाने की बात नहीं है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा की बात है। 16 साल से कम उम्र के बच्चों को पढ़ाई के अलावा सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग से दूर रखा जाना चाहिए। बचपन को देखभाल और मार्गदर्शन की जरूरत है, न कि स्क्रीन और एल्गोरिथम की।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं सिर्फ हेडलाइन बनकर रह जाएंगी।

वीडियो में भी जताया दुख


सोनू सूद ने एक वीडियो संदेश में कहा,
“ये बच्चियां हारी नहीं थीं, बल्कि अकेली पड़ गई थीं। ऑनलाइन दुनिया में हम बच्चों को इतना आगे छोड़ आए हैं कि उनकी चुप्पी हमें सुनाई नहीं देती। देश के भविष्य के लिए ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त कदम उठाना जरूरी है।”

क्या है गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस?


यह मामला गाजियाबाद की ‘भारत सिटी’ सोसायटी का है, जहां 12, 14 और 16 साल की तीन बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों बच्चियां एक कोरियन टास्क-बेस्ड ऑनलाइन गेम और कोरियन कल्चर की लत में थीं।

मौके से पुलिस को 8 पन्नों की एक डायरी और सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा था –
“सॉरी पापा, कोरिया ही हमारी जिंदगी थी।”

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन