शराब महंगी, मछली सस्ती! बजट 2026 पर भूपेश बघेल का तंज

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम बजट 2026 को पूरी तरह निराशाजनक बताया है। भिलाई स्थित अपने निवास में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के बजट पर तीखा हमला बोला।

हर वर्ग को नुकसान

भूपेश बघेल ने कहा कि यह बजट जनविरोधी है। इसमें कृषि, उद्योग, रोजगार और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्रों के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। बजट से किसी भी वर्ग को फायदा नहीं मिला है।

मिडिल क्लास को राहत नहीं

उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास को बजट से राहत की उम्मीद थी, लेकिन टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे आम लोगों की निराशा बढ़ी है।

शराब महंगी, मछली सस्ती

पूर्व CM ने तंज कसते हुए कहा कि इस बजट की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि शराब महंगी और मछली सस्ती कर दी गई। देश के विकास को लेकर कोई साफ दिशा नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि बजट के बाद शेयर बाजार का गिरना इसकी नाकामी दिखाता है।

छत्तीसगढ़ को अडानी के भरोसे छोड़ा

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने किसी भी राज्य को विशेष पैकेज नहीं दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को अडानी के भरोसे छोड़ दिया गया है। जब भी प्रधानमंत्री या गृहमंत्री राज्य आते हैं, अडानी से जुड़ी योजनाओं पर ही ध्यान दिया जाता है।

छोटे किसानों से जबरन धान का समर्पण कराया गया, जबकि बड़े किसानों को टोकन तक नहीं मिला – भूपेश बघेल


अवैध शराब और धान खरीदी पर आरोप

बघेल ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार बढ़ रहा है। वहीं धान खरीदी को लेकर डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल रही। समय पर खरीदी नहीं हुई, तारीख निकल गई और किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन