छत्तीसगढ़: बच्चों के सामने मां ने रची पिता की हत्या की साजिश, ले ली जान

कोरबा (छत्तीसगढ़): जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने पति की हत्या कर दी। आरोप है कि गैर व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत करने से मना करने पर पत्नी ने अपने ही पति को जहरीली दवा पिला दी। हैरानी की बात यह है कि महिला ने कीटनाशक दवा अपने बच्चों से ही मंगवाई थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना दर्री थाना क्षेत्र के लाटा इलाके की है। यहां रहने वाला अरुण कुमार सिंह अपनी पत्नी बुधनी बाइ और दो बच्चों (14 वर्षीय बेटा और 13 वर्षीय बेटी) के साथ रहता था। अरुण लंबे समय से लकवा और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित था।

पुलिस के अनुसार, बुधनी बाइ रायगढ़ निवासी किसी व्यक्ति से मोबाइल पर अक्सर बातचीत करती थी। इस बात को लेकर पति अरुण नाराज रहता था और उसने पत्नी को कई बार ऐसा करने से मना भी किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

सुनियोजित हत्या की रची साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि पति को रास्ते से हटाने के लिए बुधनी बाइ ने पूरी योजना बनाई। उसने पेड़ में डालने के बहाने अपने बेटे को दुकान भेजकर कीटनाशक दवा मंगवाई। बाद में उसी जहर को पानी में मिलाकर पति को पिला दिया।

जहर का असर होते ही अरुण की हालत बिगड़ने लगी और वह दर्द से कराहने लगा। बच्चों ने मां से पिता को अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन महिला सुबह ले जाने की बात कहकर टालती रही।

अस्पताल में हुई मौत, बच्चों ने खोला राज

बच्चों के लगातार दबाव के बाद बुधनी बाइ अरुण को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला ने इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान बच्चे रोते-बिलखते हुए टूट गए और उन्होंने पुलिस को बताया कि मां ने ही पापा को जहर खिलाया था। बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने अस्पताल परिसर से ही बुधनी बाइ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही गहराई से जांच

पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित है। जिस व्यक्ति से बुधनी बाइ मोबाइल पर बात करती थी, उसकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम रायगढ़ भेजी गई है, ताकि उस व्यक्ति से पूछताछ की जा सके।

दो मासूम बच्चे हुए बेसहारा

इस दर्दनाक घटना ने दो मासूम बच्चों की जिंदगी उजाड़ दी। जहां एक ओर पिता की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर मां जेल चली गई। अब दोनों बच्चे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन