रेलवे कर्मचारी की दुर्ग स्टेशन में दर्दनाक मौत ।News4u36

रेलवे कर्मचारी की दुर्ग स्टेशन में दर्दनाक मौत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल अंतर्गत दुर्ग स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक रेलवे कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारी की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। वे रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, अजय कुमार रविवार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक की शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे।

प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास हुआ हादसा

घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है। जब दुर्ग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास, किलोमीटर संख्या 865/27 (रायपुर एंड) की ओर से एक खाली मालगाड़ी (N/BOX EMPTY) गुजर रही थी। इसी दौरान ड्यूटी कर रहे अजय कुमार असंतुलित होकर मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

RPF और GRP ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर दुर्ग ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को अवगत कराया। इसके बाद RPF, जीआरपी दुर्ग और स्थानीय रेलवे स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। करीब सुबह 9:50 बजे शव को ट्रैक से हटाकर आगे की कार्रवाई के लिए मर्चुरी भेजा गया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन