रायपुर: 31 जनवरी तक अचल संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश ।News4u36

रायपुर: 31 जनवरी तक अचल संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। राज्य सरकार ने सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अचल संपत्ति की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को 31 जनवरी तक अपनी अचल संपत्ति का वार्षिक विवरण अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नियमों का पालन न करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का हवाला

जारी पत्र में बताया गया है कि यह निर्देश छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-19(1) के अंतर्गत दिया गया है। नियम के अनुसार प्रत्येक शासकीय सेवक को हर वर्ष अपनी अचल संपत्ति का विवरण निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है।

SPARROW पोर्टल के माध्यम से देना होगा विवरण

सामान्य प्रशासन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनवरी 2026 से समस्त सचिवालय सेवा के अधिकारी-कर्मचारी एनआईसी द्वारा संचालित SPARROW पोर्टल (epar.cg.gov.in) के माध्यम से ही अपनी अचल संपत्ति का विवरण ऑनलाइन प्रस्तुत करेंगे।

यह विवरण कैलेंडर वर्ष 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 की अवधि में धारित अचल संपत्तियों की स्थिति के आधार पर देना होगा।

पारदर्शिता और जवाबदेही पर सरकार का जोर

सरकार का मानना है कि अचल संपत्ति की नियमित जानकारी से प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन मजबूत होगा। इसी उद्देश्य से सभी विभागों को समयसीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन