IPS अंकिता शर्मा ने स्टंटबाजों को लगाई फटकार

राजनांदगांव। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ की अंधी दौड़ में कानून को ठेंगा दिखाने वालों पर राजनांदगांव पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया, जिसमें कुछ युवक तेज रफ्तार वाहनों से सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि इन वाहनों में नाबालिग बच्चे भी सवार थे, जिससे आम लोगों की जान पर सीधा खतरा बन गया।

वायरल वीडियो सामने आते ही पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि कुछ वाहन चालक सड़क को स्टंट ट्रैक समझ बैठे थे। तेज रफ्तार, लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए वाहन दौड़ाए जा रहे थे, जो न सिर्फ कानून का उल्लंघन था बल्कि किसी भी बड़े हादसे को न्योता दे रहा था।

IPS अंकिता शर्मा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक IPS अंकिता शर्मा के निर्देश पर थाना बसंतपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। वायरल वीडियो के आधार पर क्रेटा, जिप्सी और स्कॉर्पियो समेत कुल छह वाहनों की पहचान की गई। इस मामले में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 611/2025 दर्ज किया गया।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 285 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 182(1)(क) के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने पांच वाहनों को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा किया गया। वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।

नाबालिगों और परिजनों की हुई काउंसलिंग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने स्वयं नाबालिग बच्चों और उनके परिजनों की काउंसलिंग की। उन्होंने साफ शब्दों में समझाया कि रील और रोमांच के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ करना अपराध है।

अभिभावकों को भी सख्त संदेश देते हुए सड़क सुरक्षा, जिम्मेदार परवरिश और बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी गई।

पुलिस का साफ संदेश

राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि
➡️ सड़क पर स्टंट
➡️ तेज रफ्तार वाहन चलाना
➡️ ट्रैफिक नियमों की अनदेखी

किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी ऐसी गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते हादसों को रोका जा सके।

राजनांदगांव पुलिस का मानना है कि जनसहयोग से ही सुरक्षित सड़क और सुरक्षित शहर संभव है, और इसी संकल्प के साथ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन